कांगड़ा जिले के धुंध वाले उप मंडलों में प्रात: 10 बजे खुलेंगे स्कूल : डीसी
( words)
जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कांगड़ा जिला के इंदौर, फतेहपुर, नूरपुर, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी व जयसिंहपुर उप मंडल में निजी तथा सरकारी स्कूलों को प्रात: 10 बजे खोलने तथा साढ़े तीन बजे छुट्टी करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिला के उपरोक्त उप मंडलों में भारी सर्दी और धुंध के कारण समय में परिवर्तन किया गया है। इस बाबत उप निदेशक शिक्षा तथा संबंधित उप मंडल अधिकारियों एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
