नैना देवी : शक्तिपीठ नैना देवी में गुप्त नवरात्रों की धूम
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। आरती शर्मा
हिमाचल के शक्तिपीठों पर वर्ष भर में चार नवरात्रे मनाए जाते हैं जिनमें दो गुप्त नवरात्रि शामिल है। गुप्त नवरात्रों में माघ मास शुक्ल पक्ष के और आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि शामिल है। इसके अलावा माताजी के चैत्र नवरात्र और अश्विन नवरात्रे मनाए जाते हैं। पुजारी नीलम शर्मा के अनुसार गुप्त नवरात्रों को साधु संतों ऋषि-मुनियों ने अपनी तांत्रिक साधना के लिए गुप्त रखा हुआ था, लेकिन धीरे धीरे इनका प्रचलन कलयुग में बड़ा है और अब आम श्रद्धालु भी इन नवरात्रों के दौरान माता जी की पूजा अर्चना करते हैं।