डाडासीबा : स्यूल की महिला ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला करवाया दर्ज
पुलिस चाैकी संसारपुर टैरस के अंतर्गत पड़ते गांव डाकघर स्यूल में एक 75 वर्षीय महिला ने 4 लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि उक्त 4 व्यक्तियों ने फर्जी से दसतावेज बनाकर महिला का राजस्थान में मुरब्बा बेच दिया है। शिकायतकर्ता सत्या देवी पत्नी बाबू राम निवासी गांव व डाकघर स्यूल तहसील जसवां शिकायत पर एक मुकदमा धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत भगवान सिंह वीपीओ करियाड़ा तहसील देहरा, सोम कुमार पुत्र परमा राम गांव छबर डाकघर हरिपुर तहसील देहरा, कुलतार चंद गांव घयोरी तहसील देहरा, नरेश कुमार पुत्र बाबू राम निवासी बीहन के पंजीकृत हुआ है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह राजस्थान में स्थित मुरब्बा नंबर 221/411 की मालिक है, जिसका मुख्तारनामा उपरोक्त व्यक्तियों के नाम है, जिन्हौनें इसके नाम के साथ मिलते नाम सत्या देवी पुत्री शेर सिंह की उम्र करीब 75 महिला की तरफ से कागजात तैयार करवाकर उक्त जमीन को बेच दिया है। मामले पुष्टि थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के बयान पर 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
