शिमला : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं के बच्चों को जल्द मिलेगी वर्दी
( words)
चुनाव आयोग ने शिक्षा विभाग को बच्चों के लिए नई वर्दी खरीदने की मंजूरी दे दी है अब प्रदेश के सरकारी में पढ़ने वाले 8 लाख छात्रों को जल्द नई वर्दी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने चुनाव आचार संहिता के चलते नई वर्दी खरीदने की परमिशन मांगी थी। सभी सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को यह वर्दी दी जानी है। और अब परमिशन मिलने के बाद वर्दी के लिए टेंडर खोला जा सकेगा। जो छात्र लंबे समय से वर्दी का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार भी अब खत्म हो गया है
