शिमला : मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए किस दिन बारिश और बर्फ़बारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार है। वहीं राजधानी शिमला के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों में आज धूप के साथ हल्के बादल छाए हुए है। वहीं कल से प्रदेश के सभी भागों में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 3 से 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गए है। हालांकि, प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिले के कुछ भागों में 4 दिसंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 4.0, कल्पा 3.0, धर्मशाला 9.4, ऊना 6.8, नाहन 12.3, केलांग माइनस 1.1, पालमपुर 6.0, सोलन 4.6, मनाली 4.0, कांगड़ा 10.0, मंडी 5.0, बिलासपुर 8.5, हमीरपुर 7.1, चंबा 7.8, डलहौजी 9.1, कुफरी 8.3, कुकुमसेरी माइनस 0.6, नारकंडा 6.0, रिकांगपिओ 5.4, धौलाकुआं 10.0 और पांवटा साहिब में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
