भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से की मुलाकात
( words)
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज शिमला में प्रदेश के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहे । इस अवसर पर सबने अनेको विषयों पर चर्चा की साथ ही प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना द्वारा लिखी गयी पुस्तक My Experiences During Covid-19, A Big Salute To Corona Warriors का विमोचन किया।
