शिमला : कुलदीप सिंह राठौर ने तेदुओं द्वारा बच्ची को उठा कर मारने की घटना पर व्यक्त किया शोक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कनलोग में एक तेदुओं द्वारा बच्ची के उठा कर मारने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जंगली खूंखार जानवरों का डर हमेशा छाया रहता है ओर एक प्रवासी मजदूर की बच्ची को उठा कर ले जाना और उसे अपना शिकार बनाना बहुत ही दुखदाई और बेहद दर्दनाक घटना है। राठौर ने सरकार से मृतक बच्ची के परिवार को फौरी राहत देने की मांग की है।
वंही, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कनलोग में तेंदुए का शिकार बनी 5 साल की बच्ची के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए सरकार की ओर से तुरंत परिवार को कोई आर्थिक सहायता न दिए जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा मात्र पांच हजार की नकद सहायता पीड़ित परिवार के साथ एक भद्दा मजाक है।
