शिमला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वाधीनता के पश्चात से भारत मां की सेवा में निरन्तर कार्यरत, देश का एक महत्वपूर्ण छात्र संगठन बन गया है। संगठित रूप से सघन तथा सकारात्मक विचार के आधार पर निश्चित दिशा में सतत चलने की उसके कार्यकर्ताओं की सामूहिक संकल्प शक्ति से यह संभव हो पाया है। ये कहना है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का। इसी कड़ी को जोड़ते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुन्नी इकाई द्वारा शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय सुन्नी की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इकाई अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुन्नी महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के अध्यापकों के सभी पद खाली पड़े है। जिस कारण छात्रों को समस्याओं का समना करना पद रहा है। सुन्नी महाविद्यालय में सभागार का निर्माण काफी समय पहले हो चुका है लेकिन अभी तक इसका उदघाट्न नहीं हुआ है। जिस कारण यहाँ के छात्र इसका उपयोग नहीं कर पर रहे है। उन्होंने बताया कि सुन्नी महाविद्यालय में खेल के मैदान की स्थिति बहुत ही दयनीय। यहाँ पर खेल क्रिया करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को हल करने की मांग की है।
