शिमला : राजधानी शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान सबसे ज़्यादा
( words)
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश भर में ठण्ड बढ़ गयी है। प्रदेश की राजधानी शिमला और डलहौजी का न्यूनतम तापमान सबसे ज़्यादा है। वहीं प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इन दो शहरों से कम रिकॉर्ड हुआ है। मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो कोहरा पड़ने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ताज़ा बर्फबारी के चलते केलांग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
