शिमला : प्रदेश भर में 2 दिसंबर तक रहेगा मौसम साफ , मौसम विज्ञान केंद्र ने दी जानकारी
प्रदेश भर में आज मौसम साफ रहा और आगामी 6 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, रात के समय शिमला से ज्यादा ठंड चंडीगढ़ व ऊना में पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लेकिन ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है सुबह शाम की ठंड से लोगो को काफी परेशानी होगी। इसी के साथ लाहौल सपिति का न्यूनतम तापमान -3.0 तक पहुंच गया है।
जबकि ऊना में 6.0 और चंडीगढ़ में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा सुंदरनगर में 2.7, भुंतर 2.4, कल्पा 3.0, धर्मशाला 9.2, नाहन 12.1, केलांग माइनस 3.6, पालमपुर 7.0, सोलन 4.6, मनाली 3.0, कांगड़ा 8.0, मंडी 5.6, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 5.5, चंबा 6.0, डलहौजी 9.9, जुब्बड़हट्टी 9.4, कुफरी 7.6, कुकुमसेरी माइनस 3.3, नारकंडा 7.8, रिकांगपिओ 6.8 और पांवटा साहिब में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
