शिमला : उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री को जीआईसी के लाभांश के चैक किए भेंट
( words)
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने सामान्य उद्योग निगम की ओर से प्रदेश सरकार को लाभांश के रूप में 37,79,796 रुपये का चैक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सामान्य उद्योग निगम की ओर से मुख्यमंत्री कोविड फंड के लिए भी 8,82,000 रुपये का एक अन्य चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए सामान्य उद्योग निगम का आभार व्यक्त किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
