शिमला : NSUI ने मांगो को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति व विश्वविद्यालय में भर्तियों की न्यायिक जांच की मांग तथा RUSA छात्रों की परेशानियों के बारे में अवगत करवाया गया। प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुलपति 2016-18 तक भाजपा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे उनकी इन सेवाओं के लिए उन्हे कुलपति बनाकर अधिनियम 35.20 को भंग किया है। इससे पूर्व इस अधिनियम के साथ छेड़छाड़ करने वाले प्रोफेसर को नौकरी से निष्कासित किया गया था, यदि कुलपति को नहीं हटाया गया तो NSUI इस मामले में चुनाव आयोग के पास जाकर केस दर्ज करवाएगी, इसके इलावा भर्ती में घोटाला हुआ है इसकी भी न्यायिक जांच की मांग की है। इसके इलावा पूरे प्रदेश में न्यू-रूसा बैच के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। RUSA छात्रों को लगभग 6 वर्षों से डिग्री नहीं मिली है जिसका ज़िम्मेवार विवि प्रशासन व ERP सिस्टम की ख़ामियां है। प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि यदि RUSA छात्रों के भविष्य को देखते हुए री-असेसमेंट पोर्टल खोला जाना चाहिए व डिग्री पास करने का एक मौक़ा दिया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर विश्वविद्यालय कुलपति की नियुक्ति रद्द व रूसा छात्रों के लिए कोई नीति नहीं बनाई तो NSUI उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहेगी, इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा परिसर अध्यक्ष प्रवीण मिनहास, अभय ठाकुर व महेश ठाकुर मौजूद रहे।
