यूकां में तोजपोशी की दौड़ में रोहड़ू से छह उम्मीदवार
इस बार यूथ कांग्रेस के चुनावों में रोहड़ू से कई उम्मीदवार मैदान है। चुनाव में सभी उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर चल रही है। यूथ कांग्रेस रोहड़ू विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें अशोक डंडा ग्राम पंचायत भलाड़ा से जो मंडलगढ़ क्षेत्र से संबंध रखते है। दूसरे उम्मीदवार बलदेव सिंठीयाण है, जो छौहारा क्षेत्र के रणसार वैली से संबंध रखते है। अजय कशवाल भी छौहारा क्षेत्र से ही संबंध रखते है। इनमें बलदेव सिंठियाण और अजय कशवाल दोनों ही पहले एनएसयूआई के भी काफी सक्रीय कार्यकर्ता रहे है। वहीं अशोक डंडा भी युवा कांग्रेस के पूर्व कर्मठ कार्यकर्ता रहे है।
यूथ कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पद के लिए जिला के अन्य हिस्सों के साथ रोहडू से दो उम्मीदवार मैदान में है। रविंदर सिंह ठाकुर इससे पहले युवा कांग्रेस रोहड़ू के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके है। वहीं दूसरे उम्मीदवार के रूप में हंस राज जून्टा है। दोनों ही इस पद के प्रबल दावेदार मान जा रहे है। इसके अलावा इस बार यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए रोहडू से एक उम्मीदवार एलोद चौहान है। एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण व प्रदेश के कांग्रेस व यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ अच्छे संबंध के चलते इन्हे भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
युकां के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान ने बताया कि इस बार लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत सभी उम्मीदवारों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ जिमेवारी देने के लिए डीजीटल तकनीक से चुनाव करवाए जा रहें हैं।