जयसिंहपुर : जससिंहपुर कॉलेज में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जससिंहपुर में आज प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब के सदस्य, विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा संयुक्त रूप से नारा लेखन प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को रवाना करते समय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने रेड रिबन क्लब व एनएसएस इकाई की इस प्रयास की सराहना करते हुए बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है और पर्याप्त जानकारी ही इससे बचाव का उपाय है।
महाविद्यालय के युवा विद्यार्थी इन रोगों के विषय में प्रतियोगिताएं व जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक करने में और इन सकामक रोगों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष के थीम "Yes ! We can end TB" के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. अर्पित कायस्थ, प्रो. ओंकार चंद, प्रो. नविता देवी, रणजीत कुमार, मिलखी राम, संजय कुमार आदि स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
