सोलन : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कंडाघाट में चलाया दीवार लेखन अभियान

** कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य रूप से रहे मौजूद
** बोले, युवाओं के जोश को देखकर केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना तय
पूरे हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे 'दीवार लेखन' अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मंडल द्वारा अध्यक्ष अरुण ठाकुर की अध्यक्षता में कंडाघाट में यह अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
गुलेरिया ने कहा कि युवाओं के जोश को देखकर यह निश्चित है कि भाजपा इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला महामंत्री भरत साहनी, प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता रोहित भारद्वाज के साथ भाजयुमो मंडल महामंत्री विमल, हिमांशु, अरुण मेहता, तुषार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।