सोलन : भाजयुमो ने सोलन के सनातन धर्म मंदिर में आयोजित किया नमो नव मतदाता सम्मेलन
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज देशभर में नमो नव मतदाता सम्मेलन किए। युवा मोर्चा ने सोलन जिला के भी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ये सम्मेलन किए। सोलन में यह सम्मेलन सनातन धर्म मंदिर में हुआ। इस कार्यक्रम का आरंभ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष भाई तिलक राज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उसके बाद स्काउट एंड गाइड की निश्चय ग्रुप द्वारा नशा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद युवा मोर्चा ने नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के लिए युवाओं को खेलों की ओर बढ़ने के लिए युवाओं को सम्मानित किया।
सभी युवा मतदाताओं ने मिलकर पीएम मोदी के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। भारत में एक बड़ी बहुमत वाली सरकार लाई जाएगी। भारत में तेज रिफॉर्म की गति और तेजी दी जाएगी, भारत डिजिटल क्रांति के और ऊर्जा देगा और भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंच जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी मंडल के अध्यक्ष मदन, पूर्व एमपी वीरेंद्र कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक धवाल, महिला मोर्चा के प्रदेश की उपाध्यक्ष शकुंतला, भाजपा के जिला के महामंत्री भरत साहनी, मंडल महामंत्री अभिषेक ठाकुर, पार्षद सुषमा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका, मंडल सचिव नेहा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष विशाखा, मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो वैभव बनाल सोलन जिला व मंडल की पूरी टीम, भारतीय जनता पार्टी सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।