सोलन: परवाणू के दिव्यांशु ने जीती 'डांस हिमाचल डांस' प्रतियोगिता
( words)
प्रदेश के एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह की ओर से धर्मशाला में करवाई गई 'डांस हिमाचल डांस' प्रतियोगिता में परवाणू के दिव्यांशु शर्मा ने सोलो जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। इससे पहले सोलन में आयोजित डांस हिमाचल डांस के ऑडिशन में लगभग ढाई सौ बच्चों ने भाग लिया था। उसके बाद इस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल हमीरपुर में 2 जनवरी को बसंत रिजॉर्ट में हुआ, जिसमें दिव्यांशु शर्मा ने सीधे फाइनल में अपनी जगह बनाई।
प्रतियोगिता का फाइनल 12 जनवरी को धर्मशाला में हुआ, जिसमें दिव्यांशु ने खिताब को अपने नाम किया। फाइनल जीतकर दिव्यांशु ने अपने माता-पिता और अपने क्षेत्र परवाणू का नाम रोशन किया। दिव्यांशु को इनाम के तौर पर 7000 नकद राशि तथा एक चमचमाती हुई ट्रॉफी मिली है। दिव्यांशु ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु ओएस रेक्स तथा अपने माता-पिता को दिया है। दिव्यांशु के पिता नरेश शर्मा निजी कर्मचारी हंै जो की धर्मपुर में एरी स्केल वर्क्स में कार्यरत हैं।
