सोलन: दयानंद आदर्श विद्यालय में इंग्लिश डिक्लेमेशन कॉम्पिटिशन का आयोजन

वीरवार को दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन के प्रांगण में कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों की स्पीकिंग स्किल्स और आत्मविश्वास को बढ़ाना था। विद्यालय की प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने बताया कि विद्यालय नियमित रूप से ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिससे बच्चों में एक अच्छा वक्ता बनने और नेतृत्व की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय को चार सदनों में विभाजित किया गया है, और प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिनमें कक्षा छह में जूनियर कैटेगरी में विरजानंद सदन की सानवी और विवेकानंद सदन की भूमिका ने पहला, दयानंद सदन के विवान और श्रद्धानंद सदन की मन्नत ने दूसरा स्थान हासिल किया। वही सीनीयर कैटेगरी में रुद्र की आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस रही। विरजानंद सदन के वंश शर्मा और विवेकानंद सदन की प्रिशा ने पहला स्थान झटका तो श्रद्धानंद सदन की प्रांशिता दूसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता को जज करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रिंसिपल ऊषा मित्तल, सुमिति चंदेल, रोमिला कंवर और फूला धर ने निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन सलोनी और काश्वी द्वारा किया गया। अंत में, प्रिंसिपल ऊषा मित्तल ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी।