सोलन नगर निगम : ऊषा शर्मा मेयर और मीरा आंनद बनीं डिप्टी मेयर
( words)
सोलन नगर निगम में आज महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन हुआ। जानकारी देते हुए प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन में महापौर पद के लिए आयोजित निर्वाचन में वार्ड नंबर 12 की ऊषा शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 11 तथा अन्य उम्मीदवार सरदार सिंह ठाकुर को 6 मत प्राप्त हुए।
वहीं, उप महापौर पद के लिए आयोजित निर्वाचन में वार्ड नंबर 13 की मीरा आंनद को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 12 तथा अन्य उम्मीदवार संगीता ठाकुर को 5 मत प्राप्त हुए। नवनिर्वाचित महापौर ऊषा शर्मा तथा उप महापौर मीरा आंनद को अजय यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
