सोलन: सायरी के पेंशनर्ज 8 अगस्त को मनाएंगे इकाई का स्थापना दिवस
**स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल होंगे मुख्यातिथि
पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ इकाई सायरी अपना 19वां स्थापना दिवस समारोह 8 अगस्त, 2024 को प्रातःग्यारह बजे सायरी बस स्टैंड के समीप राठौर निवास में धूमधाम आयोजित करेगा। यह जानकारी देते हुए संघ के जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल मुख्यातिथि के रूप में भाग लेंगे। जबकि समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पैंशनर्ज कल्याण संघ के राज्याध्यक्ष आत्माराम शर्मा करेंगे। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय सेवानिवृत अर्ध सैनिक बल के अध्यक्ष बीके शर्मा समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ इकाई सायरी के अध्यक्ष बेलीराम राठौर व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने संयुक्त बयान में कहा है कि इस बार इकाई 19वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है। इकाई के उपरोक्त पदाधिकारियों ने बताया कि जिला पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष केडी शर्मा को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। बेलीराम राठौर व जीआर भारद्वाज ने जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों तथा जिला की सभी यूनिटों के कार्यकारिणी सदस्यों से आह्वान किया है कि वह 8 अगस्त की प्रातः ग्यारह बजे सायरी यूनिट के 19वें स्थापना दिवस समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लें।
