सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए दो आरोपी
सोलन पुलिस द्वारा जिला सोलन में नशा तस्करी करने वाले तस्करों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है| आज पुलिस थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीमने जब गश्त के दौरान दाड़लाघाट क्षेत्र के कराडागली में मौजूद थी तो टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक गाड़ी चिटटा/हैरोईन लेकर कराड़ाघाट की तरफ आ रहे है। सूचना पर थाना दाड़लाघाट की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाकाबन्दी कर उस गाड़ी को रोककर उसमें बैठे दो युवकों जिनके नाम अनिल कुमार पुत्र हुक्म चन्द निवासी गांव चमरोल डा० शालाघाट तह० अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 34 वर्ष व भरत कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी गांव जलाणा डा०खा० पलोग तह० अर्की जिला सोलन, उम्र 23 वर्ष है को पुलिस ने 03 ग्राम चिटटा / हैरोईन के साथ गिरफ्तार किया है| जिस पर पुलिस थाना दाड़लाघट में अभियोग अधीन धारा 21,29 एन०डी०एण्डपी०एस० एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले में जांच के दौरान पाया गया है कि दोनों आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे हैं जिनमें आरोपी अनिल कुमार के विरूद्ध 04 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना अर्की व पुलिस थाना कण्डाघाट में दर्ज हैं जिनमें आरोपी से 88.35 ग्राम चिटटा / हैरोईन व 900 ग्राम चरस बरामत की गई थी। इसी तरह आरोपी भरत कुमार के विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 01 मामला पुलिस थाना अर्की में पंजीकृत है जिसमें उक्त आरोपी से 13.08 ग्राम हैरोईन / चिटटा ब्रामद किया गया था। मामले की आगामी जांच जारी है ।
