सोलन : न्याय यात्रा कर रहे राहुल गांधी, हिमाचल की अलोकतांत्रिक व्यवस्था पर खामोश क्यों : विवेक
** कहा, गुटों में विभाजित कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही
** अपने ही मुख्यमंत्री पर आई आपदा में अवसर तलाश रहे कांग्रेसी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने कहा कि गुटों में विभाजित कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। आकाओं को खुश करने के लिए विधायकों के पुतले फूंके जा रहे हैं। पार्टी नेता बयान पर बयान जारी कर खुद पर हुए अन्याय की बात कर रहे हैं। वहीं, अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाले और न्याय यात्रा कर रहे राहुल गांधी अपने ही नेताओं के साथ हो रहे अन्याय पर मौन हैं।
विधायकों के घरों की सुरक्षा इस प्रकार बढ़ा दी गई है, जैसे वे विधायक नहीं, राजनीतिक अपराधी हाउस अरेस्ट हों। आखिर हिमाचल में हो क्या रहा है। अस्थिरता का आलम यह है कि शौचालय गया हुआ मंत्री अगर 10 मिनट तक बाहर ना आए तो सुरक्षा कर्मी शीशे से अंदर झांक रहे हैं।
कुछ लोगों को यह विघटन लव जिहाद दिख रहा है, पर सच्चाई यह है कि अपने ही मुख्यमंत्री पर आई आपदा में कांग्रेसी अवसर तलाश रहे हैं।