सोलन: साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने पूरे जोश के साथ किया शिक्षक दिवस का आयोजन
( words)
साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया । शिक्षार्थियों ने शिक्षकों के लिए कई मनोरंजक खेलों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों ने सोलो और ग्रुप डांस प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी स्कूल ड्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था जिसे फूलों और झालरों व गुब्बारों से खूबसूरती से सजाया गया था। बच्चों ने टीचर्स को कार्ड, बुके, पेन और चॉकलेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्री रमिंदर बावा जी ने सभी टीचर्स को अपनी ओर से विशेष शुभकनाएं दीं।
