कृत्रिम अंगों के लिए ज्वालामुखी में छह और खुडियां में सात अक्टूबर को विशेष कैंप

ज्वालामुखी शहर के गीता भवन में छह नवंबर को मेडिकल एड असेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम की ओर से लगाए जा रहे इस कैंप का समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। सात नवंबर को यही कैंप खुंडियां स्थित सिविल अस्पताल में लगाया जाएगा। तहसील कल्याण अधिकारी ने बताया कि 40 फीसदी या इससे अधिक की पात्रता वाले दिव्यांग कृत्रिम अंगों के लिए इस कैंप में आ सकते हैं। कैंप के दौरान एलिमको आक्सीलरी प्रोडक्शन सेंटर चंडीगढ़ से आई टीम दिव्यांगों की आवश्कता का आकलन करेगी। उन्होंने साफ किया कि इस कैंप में किसी तरह के दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाते हैं। संबंधित व्यक्ति को चिकित्सा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी होगा। अंगों का वितरण तीन दिसंबर को किया जाएगा।