पालमपुर : नगर निगम पालमपुर के वार्ड -2 की मतदाता सूची का होगा विशेष पुनरीक्षण
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया बताया कि मंडलायुक्त न्यायालय धर्मशाला ने राधा सूद पत्नी गोपाल सूद की चुनाव याचिका पर पालमपुर निगम निगम वार्ड नंबर-2 के चुनाव को निरस्त करार दिया है। उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के आदेशों पर नगर निगम पालमपुर के वार्ड -2 की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण होना है।
उन्होंने कहा कि 18 मार्च को मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन कर दिया गया है और मतदाता सूची एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची 20 से 25 मार्च तक लोग अपने दावे और आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकरण के समक्ष निर्धारित प्रपत्र पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों का निपटारा करने की तिथि 29 मार्च निर्धारित की गई।
उन्होंने बताया इसके अतिरिक्त, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावों और आपत्तियों को 3 अप्रैल तक निर्धारित प्रपत्र पर किया जा सकता है। इन दावों और आपत्तियों को 5 अप्रैल का निपटारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 अप्रैल को किया जाएगा।
