हमीरपुर:- उखली जोन में खेल उत्सव का शुभारंभ

हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे युवा खेल उत्सव के अंतर्गत आज उखली जोन में खेल उत्सव का शुभारंभ किया गया। खेल उत्सव का शुभारंभ भाजपा बड़सर प्रभारी आदर्श कांत द्वारा किया गया। उखली जोन के खेल उत्सव का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाया जा रहा युवा खेल उत्सव एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि खेल मनुष्य को मानसिक तथा शारिरिक रूप से स्वस्थ बनाता है। आदर्श कांत ने कहा कि आज का युवा खेलो व मैदान से दूर हो गया है। खासकर परंपरागत खेलो की तरफ युवाओ का रुझान कम हुआ है। युवा खेल उत्सब में कबड्डी व बॉलीबॉल जैसे परंपरागत खेलो को शामिल किया गया है इस सराहनीय पहल के लिए उन्होंने कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक एवं हिम् आँचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा को बधाई दी। तत्पश्चात टीमों के मध्य मैच के उपरांत उखली जोन के खेल उत्सव का समापन करते हुए नवीन शर्मा ने कहा कि। खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि युवा खेल उत्सव का लक्ष्य युवाओ को नशे से दूर रखना एवं उनकी खेल मैदान की तरफ वापसी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर भगेटु पंचायत उप प्रधान रणजीत सिंह, वार्ड सदस्य वीरेंद्र सिंह, कांता देवी, अजय चंदेल, राकेश कुमार विभिन्न टीमों के खिलाड़ी व अन्य लोग उपस्थित रहे।