खेल मंत्री गोमा जयसिंहपुर में 19 को करेंगे क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ
( words)
जयसिंहपुर में पहली क्रिकेट एकेडमी खुलने जा रही है। यह जानकारी एसडीएम संजीव ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को दोपहर बाद प्रदेश के आयुष व खेल मंत्री यादविंदर गोमा इस अकादमी का शुभारंभ करेंगे, जबकि डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। एसडीएम जयसिंहपुर व क्रिकेट एकेडमी के संयोजक संजीव ठाकुर ने कहा कि इस क्रिकेट एकेडमी में अंडर 20 लड़के और लड़कियां क्रिकेट सीख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी बच्चे एकेडमी में क्रिकेट सीखना चाहते हैं, वे एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
