शिमला : राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की हुई बैठक
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को बोर्ड प्रबंधन के साथ हुई। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ ने इसमें पूर्व बोर्ड प्रबन्धन को कर्मचारियों की मानी हुई विभिन्न मांगो के बारे में 15 दिन का टाइम बाउंड नोटिस दिया। प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने कहा कि इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को इकट्ठा किया गया और इन समस्याओं का निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारी विपरीत परिस्थिति में भी दिन-रात कार्य करते हैं। इसके बावजूद भी तकनीकी कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है। इसके साथ उन्होने ने यह भी कहां कि विभिन्न श्रेणियों के पदोन्नति हेतु समय अवधि को कम करने के लिए प्रथम सर्विस कमेटी में प्रस्तुत किया जाएगा। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा, मदन ठाकुर उपद्यक्ष, सालिग राम मुख्य संगठन मंत्री, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर, रामप्रकाश, महामंत्री , रणवीर ठाकुर वित्त सचिव , मीडिया प्रभारी जय कृष्ण मौजूद रहे।
इनसेट
-------------------------------------
मांग पूरी न होने पर होगा उग्र आन्दोलन
उन्होंने प्रदेश सरकार व विद्युत बोर्ड प्रबंधन को चेताया है कि सर्विस कमेटी की बैठक 15 दिनों के भीतर आयोजित की जाए. ऐसा नहीं होने पर तकनीकी कर्मचारी संघ उग्र आन्दोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व विद्युत बोर्ड प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि सर्विस कमेटी की बैठक पिछले डेढ़ साल से नहीं हुई है, जिसकी वजह से तकनीकी कर्मचारियों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा जब तकनीकी कर्मचारी बोर्ड के लिए रात-दिन एक करते हैं, तो बोर्ड प्रबन्धक वर्ग को भी तकनीकी कर्मचारियों से संबंधित मांगों में कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
