प्रदेश ने स्पष्टवादी नेता को खोया, बरागटा के निधन से दुखी : सुखविंदर सिंह सुक्खू
( words)
कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल सरकार के मुख्य सचेतक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने एक स्पष्टवादी नेता को खो दिया। विधायक बरागटा के निधन से वह दुखी हैं। बरागटा एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता थे। उन्होंने सिद्धांतों के आधार पर राजनीति की। उन्होंने कहा कि उन्हें वर्तमान विधानसभा में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। इससे पहले भी वह साथ में विधानसभा सदस्य रहे। बरागटा सदैव बहुत ही अपनेपन के साथ बातचीत करते थे। सुक्खू ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।
