जयसिंहपुर: 9 लाख लगी राज्य स्तरीय सलियाणा मेले के झूले की बोली
( words)
जयसिंहपुर में जिला स्तरीय सलियाण मेले के झूले के आवंटन की प्रक्रिया खंड विकास कार्यालय पंचरुखी में संपन्न हुई। मेले के झूले की बोली 9 लाख में समाप्त हुई। पालमपुर के एसडीएम डॉ अमित गुलेरिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि झूले आबंटन के लिए 9 ठेकेदारों ने आवेदन किया था। बोली साढ़े पांच लाख से शुरू हुई और सबसे अधिक 9 लाख की बोली विवेक शर्मा जिला हमीरपुर सुजानपुर निवासी ने लगाई।
