मंडी : भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने संभाला मंडी में मोर्चा, सजने लगा रैली स्थल-ज्योति कपूर
आशीष आजाद। मंडी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने आज विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की और व्यवस्थाओं की दृष्टि से तैयारियों की समीक्षा की, वह आने वाले समय के लिए रैली की व्यवस्थाओं को लेकर योजना बनाई, जिसमें प्रचार समिति की बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा की 24 सितंबर को होने वाली युवा विजय सकल्प रैली के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पड्डल ग्राउंड में सभा स्थल की तैयारियों में जुट गए हैं। मंच व सभा स्थल की तैयारियों के लिए का काम जोरों-शोरों पर चला हुआ है।भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकर्ता सभा स्थल मंडी शहर को सजाने में लगे हुए हैं। मंडी शहर सभा स्थल और आसपास के क्षेत्र में 15000 झंडे छोटे और 2000 झंडे बड़े व शहर में लडिया, पोस्टर, लगाने का काम जोरों-शाेरों से चला है। शहर में रैली को लेकर होल्डिंग भी लगाए जा रहे हैं। रैली को लेकर चलो मंडी के होल्डिंग 500 स्थानों पर मंडी शहर व मंडी शहर के आसपास के क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं।
ज्योति कपूर ने बताया कि प्रचार प्रसार की व्यवस्था भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोमेश उपाध्याय प्रमुख रूप से देख रहे हैं व मंडल के अध्यक्ष योगेश ठाकुर व अन्य कार्यकर्त उनके साथ लगे हैं। ज्योति कपूर ने बताया कि इन सारी व्यवस्थाओं के साथ साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा रैली मंडी कार्यलय से भी कार्यकर्ताओं को भी टेलिफोनिकली संपर्क कर रहे हैं। आज पूरे हिमाचल में कई बूथों के ऊपर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैठक की और किस तरह से उन बूथों से इस मंडी पडल ग्राउंड तक के कार्यकर्ता पहुंचेंगे, उसकी योजना भी बनाई गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा हर मंडलों को 30 बसों के माध्यम से और अन्य छोटी गाड़ियों के माध्यम से इस रैली में लेकर आ रहा है।इन सारी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के विस्तारक भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष, मंडल के विस्तारक, मंडल की टीम, जिला की टीम, प्रदेश के टीम प्रदेश के सभी पदाधिकारी व प्रदेश के अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में पूरे हिमाचल में काम कर रहा है।