नादौन : बैठक का आयोजन कर बनाई कांगड़ा रैली की रणनीति
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन
नादौन विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की रैली के मद्देनजर आज नादौन में बैठक का आयोजन कर रैली के लिए रणनीति बनाई। इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार गोल्डी तथा ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को मजबूत व जनता के हितों की रक्षा के लिए यह रैली बहुत महत्वपूर्ण है। कांगड़ा रैली में नादौन से लगभा 1200 लोग भाग लेंगे तथा अरविंद केजरीवाल को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में लोगों ने प्रण लिया कि इस बार वे आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे तथा आम आदमी पार्टी को वोट कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। इस मौके पर ऋषभ, नितिन, मुल्खराज, विपिन चौधरी, शमशेर सिंह, फूला सिंह व राजेंद्र सिंह इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
