देहरा : पोलिथिन लिफाफों का प्रयोग कर रहे दुकानदारों पर खाद्य आपूर्ति विभाग का कड़ा एक्शन
विनायक ठाकुर । देहरा
अगर आप चोरी छिपे प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग करके मनमाने दामो पर सब्जी करियाना मिठाई व अन्य सामान बेचने वालों की अब खैर नहीं है। लोगों की शिकायत पर हिमाचल सरकार के सख्त निर्देश जारी होते ही अब संबंधित खाद्य आपूर्ति विभाग एक्शन में आ गया है। इतना ही नहीं विभाग की आखों मे धूल झोंक कर जो भी ढाबा, हलवाई, चाय वाले व अन्य दुकानदार अपनी दुकान मे घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं, वह भी संभल जाएं, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करते देर नहीं लगेगी। वहीं, इस दौरान सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा ने अपनी टीम सहित गांव बीहन, घियोरी व बडलठोर आदि क्षेत्राें में अचानक दबिश देकर अपनी दुकानदारी की आड़ में पोलिथिन का प्रयोग कर रहे 5 दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़ते हुए उनसे गैर जैब निम्नीकरणी कचरा (नियंत्रण) अधिनियम 1995 के तहत 5500 रुपए का जुर्माना वसूल किया। वहीं, इस दौरान अपने क्षेत्र भर में कई सब्जी, करियाना व ढाबों की दुकानों पर अचानक जगह-जगह छापामारी की।
पता चलते ही क्षेत्र भर में हड़कंप मच गया, परंतु चेकिंग के दौरान दुकानदारी की आड़ में पोलिथिन लिफाफों का प्रयोग करते कुछेक दुकानदार पकड़े गए। जानकारी देते हुए सिविल सप्लाई निरिक्षक लवनीत डोगरा ने बताया कि अगर विगत एक माह की बात करें, तो कई ऐसे दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए करीब 20 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। सिविल सप्लाई इंसपेक्टर लवनीत डोगरा ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां क्षेत्रभर में जो भी सब्जी करियाना विक्रेता आदि प्लास्टिक के लिफाफे प्रयोग कर रहे हैं, वह भी समय रहते संभल जाएं, वरना भबिष्य में इसी तरह चैकिंग जारी रहेगी। साथ ही निरिक्षक लबनीत डोगरा ने ढाबों, हलवाई व चायवाले आदि दुकानदारों को भी दोटूक कहा है कि वह घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग न करें, वरना पकडे़ जाने पर कारवाई का जाएगी। इसके अलावा कोई भी दुकानदार प्लास्टिक के कैरी बैग का जो चोरी छिपे इस्तेमाल कर रहे हैं वह भी सुधर जाएं।
