देहरा : ढलियारा कॉलेज में बीसीए के कार्यक्रम में खूब झूमे छात्र
राजकीय महाविद्यालय दलियारा के पचास वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को बीसीए विभाग द्वारा अंतरविभागीय डांस कार्यक्रम किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई व कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद वशिष्ट अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में प्रो सुनीता शर्मा, डॉ सुरेश कुमार एवम प्रो जगदीप ने निर्णायक मंडल की अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सात विभागों बीसीए विभाग, बीबीए विभाग, आर्ट्स विभाग, साइंस विभाग, कमर्स विभाग, एमबीए विभाग, बी.वाक विभाग के छात्रों ने हिस्सा लिया।
मुख्यातिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में आगे बढ़ने के लिये हर क्षेत्र में दृढ़ता से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि छात्राएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उनके नृत्य ने हर किसी का मनमोहित कर दिया। इस टूर्नामेंट में आर्ट्स की नाटी ने पहला स्थान हासिल किया तो कॉमर्स के गिद्दे ने दूसरा स्थान हासिल किया तो साइंस के पंजाबी डांस ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रो सुशील कुमार, प्रो कर्ण पठानिया, डॉ. गुलशन धीमान, प्रो. अनिता, प्रो राजीव, प्रो. श्याम, प्रो कंचन, प्रो आरती, प्रो. वंदना, प्रो शर्मिता पठानिया सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
