इंदाैरा : महाविद्यालय सुघ भटोली के छात्रों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
( words)
राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई गई। शपथ में विशेष रूप से इस बात को रखा गया कि हम सभी किसी भी प्रयोजन के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक अथवा अवैध पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। हम प्रत्येक व्यक्ति विशेषता युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करेंगे, ताकि भारत का युवा वर्ग नशा मुक्त जीवन यापन कर सके और वे समाज के रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण सदस्य बन सके। इस उपलक्ष पर कॉलेज के सभी छात्र टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ, प्रिंसिपल प्रो. शशि भूषण व प्रो. पंकज कौशल इत्यादि उपस्थित रहे।
