सुजानपुर : डीएवी स्कूल आलमपुर के छात्रों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
अनूप। सुजानपुर
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अंतर्गत विज्ञान भारती हिमाचल प्रांत और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थी विज्ञान मंथन' कार्यक्रम के अधीन आयोजित किया गया, जो कि एक प्रतिभा खोज कार्यक्रम था। इसका आयोजन एनआईटी हमीरपुर और विज्ञान भारती हिमाचल द्वारा संयुक्त रूप से एनआईटी हमीरपुर के प्रेक्षागृह में किया गया। इसके मुख्यातिथि महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर थे। इस कार्यक्रम में डीएवी आलमपुर के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डीएवी आलमपुर के आठवीं कक्षा के दो छात्रों शाश्वत ठाकुर तथा सौरभ गुप्ता ने भाग लिया व अपनी प्रतिभा का कुशल प्रदर्शन किया। छात्रों के शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें पुरस्कृत दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने अध्यापक वर्ग व छात्रों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।