रक्कड़ : लोट्स इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा की उत्तीर्ण
( words)
विनायक ठाकुर । रक्कड़
सदवां स्थित लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल रककड़ में अध्ययनरत पांच विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीरण की अक्षत धीमान, वंशु गुलेरिया, अरनव राणा, ओजस शर्मा और अनाधय कंवर इन सभी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है स्कूल के चेयरमैन अश्विनी ठाकुर गोपाल सिंह पठानिया और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों और अभिभावकों को दिया है।
