ज्वालामुखी बाल स्कूल में धूमधाम से मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ज्वालामुखी में सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी, स्कूल स्टाफ ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने बच्चों को उनके जीवनी और बलिदान के बारे में बताया और बच्चों को उनके बताए रास्ते पर चलने तथा देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तिलक राज, रेखा पाल, विकास धीमान, आशा, सुखदा सूद, रजनीश, अंकिता शर्मा, दीक्षा और मंजू आदि उपस्थित रहे।
