सुजानपुर : करोना महामारी से लड़ने के लिए संजीवनी साबित होगा ऑक्सीजन गैस प्लांट

टौणी देवी सिविल अस्पताल में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन गैस प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो चुका हैं। यह ऑक्सीजन गैस प्लांट आने वाले दिनों में लोगों को सुविधा देना प्रारंभ कर देगा और मरीजों के लिए संजीवनी बूटी साबित होगा। देश की बेहतरीन कंपनी एल एन टी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत यह ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाया गया है ,जिस पर 78 लाख रुपए केंद्रीय मंत्री द्वारा खर्च करवाए गए हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के दो ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाए जा रहे हैं। टौणी देवी में इस प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है ,जबकि सुजानपुर सिविल हस्पताल में कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर पंचायत समिति चेयरपर्सन अंजना ठाकुर भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि ऑक्सीजन गैस प्लांट प्रदेश के लोगों के लिए संजीवनी का काम करेंगा। लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा इसका पूरा ख्याल केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रख रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री द्वारा 15 और नए रोगी वाहन प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं जो निशुल्क लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य लाभ दवाइयां टेस्ट इत्यादि उपलब्ध करवाएंगे। अनुराग ठाकुर खुली आंखों से सपना देखते हैं और यही कारण है की उनका हर सपना साकार होता है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तो ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध करवाना केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बधाई के पात्र हैं। धूमल के आग्रह पर ही ऑक्सीजन प्लांट सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सत्यापित किए जा रहे हैं जिसके लिए इलाके की जनता उन का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है।