सुजानपुर : सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
महिला मोर्चा सुजानपुर द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर सेवा ही समर्पण कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को बधाइयाँ दी और उनकी लम्बी आयु की कामना की गयी। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा सुजानपुर मंडल की सभी महिलाओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए ,महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान की अध्यक्षता में गरीब प्रवासी व असहाय लोगों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष बबली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला परिषद कैप्टन रंजीत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मदन लाल,शहरी इकाई सचिव प्रकाश सड़ियाल ,मंडल सदस्य सुनील चौहान,बीडीसी चेयरमैन अंजना ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन चौहान, महामंत्री अंजू चंदेल ,मोनिका चौधरी, लता राणा, ज्योति, अनीता मेहरा, सरोज, पूनम ,सीमा, रीना, संतोष ,ऊषा, आदि भाजपा सुजानपुर मंडल व महिला मोर्चा के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।