सुजानपुर : शुक्रवार को होगा किन्नौर हादसे में मारे गए युवक का अंतिम संस्कार
( words)
किन्नौर में भूस्खलन हादसे में मारे गए सुजानपुर के युवा विजय कुमार का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। ग्राम पंचायत डेरा की प्रधान सोनिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के शव को लेने के लिए सुजानपुर से उनके परिजन गाड़ी लेकर किन्नौर गए हैं जहां से वह लोग शव को यहां लाएंगे। शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक सुजानपुर में कुछ समय तक टैक्सी चालक था। इसके बाद वह ट्रक चला रहा था तथा ट्रक लेकर किन्नौर गया था। उधर मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पूरा क्षेत्र शोक ग्रस्त है। मृतक अपने पीछे माता पिता पत्नी और डेढ़ माह का बच्चा छोड़ गया।
