ज्वालाजी कॉलेज में हुआ केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह
( words)

राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में केंद्रीय छात्र परिषद वर्ष 2023-24 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ सुशील कुमार बस्सी द्वारा शपथ दिलाई गई। प्रधान पद पर विज्ञान चिराग ठाकुर, उप प्रधान पद पर वाणिज्य संकाय की कविता, सचिव पद पर कला संकाय के अजमु, संयुक्त सचिव पद पर बीसीए के शुभम ने शपथ ग्रहण किया। वहीँ , अन्य सदस्यों में साक्षी कौंडल, अनीता कौंडल, मुस्कान शर्मा, वरुण, वैभव शर्मा , मीनाक्षी, साहिल, साहिल धीमान, कृतिका शर्मा, रितिक चौधरी, तमन्ना राणा, अनुप्रिया ठाकुर ने भी जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ ली।