इंदौरा : इंदौरा कॉलेज में भाषण स्पर्धा में तमन्ना प्रथम
( words)
राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में रेड रिबन क्लब द्वारा भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय महिला सशक्तिकरण तथा टीवी उन्मूलन रखा गया था। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रवीण कुमारी ने की l
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमन्ना द्वितीय स्थान जगदीप कौर एवं तृतीय स्थान सुहानी ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान दीक्षा द्वितीय स्थान नंदिनी तथा तृतीय स्थान मंजना ने प्राप्त किया। फेस पेंटिंग में इंदु शर्मा और जगदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा पठानिया प्रोफेसर सुरेश प्रोफेसर दीप्ति तथा प्रोफेसर गांधी आशा मैडम उपस्थित रहे।
