शिमला :सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन
कोरोना महामारी के इस विकट परिस्थिति में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए एक बार पुनः सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा शहर के लोगों के लिए दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद भवन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल में दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ जनक राज व अभाविप पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नागेश ठाकुर विशष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह योग शिविर प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक रहेगा। ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस योग शिविर में सभी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं।
ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की योग आज पूरे विश्व भर में भारत देश का एक उपहार है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए और देश के जन-जन तक योग की महत्वता पहुंचाने के लिए प्रश्न निरंतर योग के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कहां की ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान समय में मनुष्य जाति एक गंभीर महामारी से जूझ रही है लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस महामारी का कोई स्थाई इलाज नहीं मिल पा रहा है ऐसी स्थिति में शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को योग और खेल के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का यह योग शिविर 19 अगस्त, 2021 तक स्वामी विवेकानंद भवन में चलाया जायेगा। जिसमें योगाचार्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से योग विषय में शोधार्थी रिंकू कुमार रहेंगे।
