डाडासीबा : ओल्ड पेंशन बहाल करने के लिए सरकार का किया धन्यवाद-अश्विनी सपेहिया
( words)
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सचिन जसवाल खंड अध्यक्ष एवं जिला महासचिव अश्वनी सपेहिया व सदस्य हरबंस रांगड़ा, रजनीश कुमार, सर्वेश सपेहिया, मुकेश कुमार, केशव सिंह, सुनील कुमार, अवतार सिंह, संजीव कुमार व पूर्व खंड उपाध्यक्ष दिलीप कुमार इत्यादि ने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया व सरकार का धन्यवाद किया है। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी एवं कामगार बोर्ड के प्रति भी आभार व्यक्त किया है कि इन्होंने भी पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए अपना अत्यधिक सहयोग दिया है।
