कांगड़ा : खोली पंचायत का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर लोगों का धन्यवाद
( words)
तिलक राज। कांगड़ा
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत खोली का दो वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक संपूर्ण होने पर प्रधान केवल चौधरी व उनकी पत्नी ने केक काटकर लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर शपथ ली कि आगे मेहनत और लग्न से लोगों का काम करेंगे। इस अवसर पर पंचायत सचिव सोनी कुमार, रोजगार सेवक संजीव कुमार, सिलाई अध्यापिका सुमना देवी, उप प्रधान विजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य निशू कुमार, अनिता देवी, प्रेमलता, सुमना देवी, ऐमना, कामना, संजीव, विक्रम, सर्बजीत, कमलेश कुमारी व शिल्पा चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
