देहरा : आशा कार्यकर्ता का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार: शशिलता
( words)
आशा कार्यकर्ता संघ प्रदेश महामंत्री एवं अखिल भारतीय महासंघ की उपाध्यक्ष शशिलता ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने व आशा फैक्लीटेटर को नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। शशिलता ने कहा कि सीएम ने महिलाओं के उत्थान व उनकी सुविधाओं के लिए जो कदम उठाया है, वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने बजट की भी सराहना की है। शशिलता ने कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। शशिलताने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट में जिला कांगड़ा को भी विशेष सौगातें मिली हैं। उन्होंने इस बजट को सर्वहितकारी बजट बताया है।
