Cricket World Cup : धर्मशाला में जीत के इरादे से उतरेगी अपना पहला मैच हार चुकी इंग्लिश टीम
( words)
-10 अक्तूबर को बांग्लादेश टीम के साथ होगा मुकाबला
-अहमदाबाद में हुए मैच में न्यूजीलैंड से हार गया था इंग्लैंड
इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने रविवार दोपहर बाद करीब 2 बजे धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचकर अभ्यास किया। इंग्लैंड के खिलाड़ी इससे पहले धर्मशाला के एक निजी होटल से कड़े सुरक्षा पहरे में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, जहां पर खिलाड़ियों ने पहले वॉर्म अप किया और उसके उपरांत नेट प्रेक्टिस में जुट गए। इंग्लैंड ने 10 अक्टूबर को बांग्लादेश टीम के साथ अपना अगला मुकाबला खेलना है। बता दें कि अहमदाबाद में हुए वर्ल्ड कप के पहले मैच में इंग्लिश टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त मिली थी। ऐसे में इंग्लिश टीम इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
वहीं, धर्मशाला में 7 अक्तूबर को खेले गए मैच में बांग्लादेश की टीम ने अफगानिस्तान की टीम को हरा दिया था। बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड को भी हराने के मकसद से मैदान में उतरेगी, ताकि वह अपने जीत के क्रम को जारी रख सके।
अगर बात पिच की की जाए तो इस पिच पर अक्सर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और विदेशी बल्लेबाजों को भी इस पिच पर बल्लेबाजी करने में आसानी होती है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज इस पिच पर किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं।
