बांग्लादेश टीम का पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना : हतरूसिंघा
-धर्मशाला में प्रेस वार्ता में बोले बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच
-कहा, वनडे क्रिकेट के लिए धर्मशाला एक बहुत अच्छी विकेट
एचपीसीए के धर्मशाला स्टेडियम में कल बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। आज प्रेस वार्ता करते हुए बांग्लादेश टीम के मुख्य कोच चंडिका हतरूसिंघा ने कहा कि हमारे पास टीम में हर क्षेत्र के अच्छे ऑप्शन हंै, जिन्हें आप कल सुबह खेलते हुए देख सकते हैं। हम भी इस बार वर्ल्ड कप जीतने के लिए पहुंचे हंै और हमारा पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना है।
शनिवार को हमारी टीम भी अच्छा खेल खेलने के लिए उतरेगी। हम अपनी गेंदबाजों को प्लान के हिसाब से मैच में उतारने के लिए प्रयास करेंगे। अंडर-१९ वर्ल्ड कप विनर बांग्लादेश टीम के चार के करीब खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में शामिल हंै, जिसका हमें लाभ मिलेगा।
वनडे क्रिकेट के लिए धर्मशाला एक बहुत अच्छी विकेट है, यहां बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है। यह एक खूबसूरत स्थान है। धर्मशाला में ऑडियंस का सपोर्ट मिलना लाभदायक रहेगा। हालांकि यहां बांग्लादेशी टीम के कम सपोर्ट्स होंगे, लेकिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
