कांगड़ा : सरकार का बजट प्रदेश के विकास व तरक्की पर केंद्रित : पुनीत मल्ली
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने इसे प्रदेश व जनहित में और प्रदेश के लिए सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऐसा बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग की ध्यान रखते हुए इसे प्रदेश की तरक्की व विकास पर केंद्रीत किया है।
मल्ली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षण संस्थानों के भवनों के निर्माण, कर्मचारी, आम वर्ग, जन कल्याणकारी योजनाओं, गांवों के विकास, सड़क, युवाओं व आनाज आदि को लेकर फोकस किया गया है, जिसका आने वाले समय में लाभ दिखता नजर आएगा। उन्होंने कहा इस बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का बजट जनता के लिए नए अवसरों को सामने लाना, विकास के साथ रोजगार को सृजन करना व प्रदेश का आर्थिकी को भी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार पांच सालों में एक बार भी ऐसा बजट पेश नहीं कर पाई। वहीँ, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बार ही सर्वहितकारी बजट पेश किया है।
